आगरा में खनन माफिया ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

आगरा में खनन माफिया ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला l

गौरतलब है कि आगरा राजस्थान बॉर्डर पर अवैध खनन कर बालू से लदे ट्रैक्टर बेहिचक आते जाते हैं. आज सुबह सिपाही सोनू चौधरी ने जब ऐसे ही एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो वह भाग निकला. इसके बाद पीछा करते हुए सिपाही ने ओवरटेक कर उसे रोकने की कोशिश की. इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने उसे रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर एसपी सिटी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks