जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र की बैठक संपन्न

एटा। कलेक्ट्रैट स्थित सभागार में युवा कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी सुखलाल भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला युवा सलाहकार समिति के तहत कोर कार्यक्रम एवं समन्वय कार्यक्रम आगामी समय में आयोजित किए जाने में है। सभी संबंधित विभागों द्वारा आपसी सामंजस रखते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाया जाए, इसके साथ ही नेहरू युवा केंद्र द्वारा मौजूदा समय में शासन के निर्देशानुसार चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम में भी अपनी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अनेकानेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जिला युवा समन्वयक सोनाली नेगी ने वार्षिक कार्य योजना से अवगत कराते हुए सभी कार्यक्रमों को उपस्थित सदस्यों के साथ साझा करते हुए सभी से सहयोग की आशा की।
इस मोके पर मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, जीएमडीआईसी अनुराग यादव, समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks