
*#Prayagraj…* *हाईकोर्ट ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में हस्तक्षेप से किया इनकार* *वोटर लिस्ट की वैधता को लेकर दाखिल हुई थी जनहित याचिका* इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधान परिषद के लिए शिक्षक सीट के चुनाव की वोटर लिस्ट की वैधता में दाख़िल याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के तहत वोटर लिस्ट जारी की गई है। चुनाव से पहले हर बार ऐसा होता है। यदि याची को आपत्ति हो तो वह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद उचित फोरम में जा सकता है। यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति समित गोपाल की खंडपीठ ने वाराणसी के सुधांशु शेखर त्रिपाठी की जनहित याचिका पर दिया है।