नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह साफ कर दिया है कि प्लाजमा थेरेपी (Plasma Therapy) से कोरोनावायरस (Coronavirus) के इलाज का अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा कि इसे लेकर सभी दावे गलत हैं और अभी भी हम एक्सपेरिमेंटल स्टेज पर ही हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि प्लाज्मा थेरेपी अभी भी प्रायोगिक है, जब इसे लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल जाता इसका उपयोग किसी के द्वारा नहीं किया जाना चाहिए. क्योंकि यह रोगी के लिए हानिकारक हो सकता है.