
*पूर्व मंत्री कुं. बादशाह सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बोला हमला: कहा भाजपा सरकार में किसानों का उत्पीड़न* छतरपुर* बुंदेलखंड के दिग्गज नेता, उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कुं. बादशाह सिंह ने सरकार पर हमला बोला है, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न किसानों का हुआ है l ना तो उनकी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक रही है और ना ही धान क्रय केंद्रों से भुगतान हो रहे हैं, सिंचाई की दिक्कत अलग से है l दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज के त्यौहार नजदीक है, किसान परेशान है की वह कैसे त्यौहार मनाए l गन्ना किसानों को चीनी मिलें पिछले सत्र का भुगतान नहीं कर पा रही है l उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार सिर्फ खोखले वादे करती है और किसानों की परवाह नहीं करती l पूर्व कैबिनेट मंत्री कुं. बादशाह सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जवाबी बार कर कहा सरकार धान की कागज की खरीदी के आंकड़े पेश करती है हकीकत यह है कि बहुत जगहों पर धान खरीदी केंद्र खुले तक नहीं गए हैं l अब तो भाजपा के विधायक व मंत्री भी धान खरीदी केंद्रों पर दलाली के आरोप लगाने लगे हैं l