माईनर का पानी ओवरफ्लो होने से नष्ट हुईं

माईनर का पानी ओवरफ्लो होने से फसलें नष्ट
पीड़ित किसानों ने एसडीएम से की शिकायत
कोंच माईनर का पानी ओवरफ्लो होने से नष्ट हुईं फसलों को लेकर पीड़ित किसानों ने एसडीएम अशोक कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है।किसान विपुल पाठक,नरेश पाठक,नेतराम वर्मा, रामबाबू वर्मा आदि ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुठौंद शाख से निकली माईनर कोंच क्षेत्र के ग्राम जुझारपुरा रजबहा से लेकर गोरा करनपुर के बीच ओवरफ्लो हो गई है जिसके चलते हरी मटर व सफेद मटर सहित करीब 100 बीघा में बोयी गयीं अन्य फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गयीं हैं जिससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।पीड़ित किसानों ने एसडीएम को बताया कि उक्त मामले को लेकर तत्काल ही विभागीय अधिकारियों को भी बताया गया था लेकिन फिर भी ओवरफ्लो पानी को ऊपर से रोका नहीं गया।पीड़ित किसानों ने उक्त मामले को लेकर एसडीएम से कार्यवाही करने की मांग की है।वहीं एसडीएम ने पीड़ित किसानों को कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिलाया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks