कांग्रेस छतरपुर के जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने जनता का किया आभार व्यक्त

*बुंदेलखंड के दिग्गज नेता, जिला कांग्रेस छतरपुर के जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने जनता का किया आभार व्यक्त: बोले बड़ामलहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी साध्वी राम सिया भारती की होगी जीत* * बुंदेलखंड के दिग्गज नेता, जिला कांग्रेस छतरपुर के जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया है l उन्होंने कहा कि धन्यवाद आप सभी छतरपुर जिले के कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का जिन्होंने बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में कड़ी मेहनत एवं लगन से कांग्रेस प्रत्याशी साध्वी राम सिया भारती की बड़ी जीत को सुनिश्चित किया है एवं उन देव तुल्य मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं l कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जिन्होंने मत देते हुए बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के विकास को देखा है और मुझे पूर्ण आशा है एवं हमारे समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत पर विश्वास है कि कांग्रेस बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में भारी मतों से विजय होगी एवं बड़ामलहरा विधानसभा विकास के पथ पर अग्रसर होगी l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks