05 अभियुक्त गिरफ्तार, 150 क्वार्टर अवैध देशी शराब, 1400 ग्राम नशीला पाउडर, एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर व एक मोबाइल बरामद।

*एटा ~ अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 150 क्वार्टर अवैध देशी शराब, 1400 ग्राम नशीला पाउडर, एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर व एक मोबाइल बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब व नशीला पदार्थों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1):- थाना अवागढ़*
थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को पिपैरा रोड़ ग्राम बथुआ से *130 क्वार्टर अवैध देशी शराब, 01 मोटरसाइकिल बिना नम्बर व एक मोबाइल* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभिययुक्तों के विरुद्ध थाना अवागढ़ एटा पर *मु0अ0स- 125/2020 धारा 60, 63 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- जितेन्द्र उर्फ लहसन पुत्र कमले निवासी वसुंधरा थाना अवागढ़ एटा व एक नफर आदि।
*बरामदगी*
1- 130 क्वार्टर अवैध देशी शराब।
2- एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर के बरामद।
3- एक मोबाइल

*(2)- थाना अवागढ़*
थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को पिपैरा रोड़ ग्राम बथुआ से *700 ग्राम नशीले पाउडर* के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ एटा पर *मु0अ0स0- 126/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- जितेंद्र उर्फ लहसन पुत्र कमले निवासी वसुंधरा थाना अवागढ़ एटा।
*बरामदगी*
1- 700 ग्राम नशीला पाउडर बरामद।

*(3):- थाना अवागढ़*
थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को पिपैरा रोड़ ग्राम बथुआ से *700 ग्राम नशीला पाउडर* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ एटा पर *मु0अ0स0- 127/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- सतेंद्र पुत्र कमलेश निवासी वसुंधरा थाना अवागढ़ एटा।
*बरामदगी*
1- 700 ग्राम नशीला पाउडर बरामद ।

*(4):- थाना कोतवाली देहात*
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम असरौली मोड़ के पास से *20 क्वार्टर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर *मु0अ0स- 163/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- अनीस अब्बासी पुत्र सब्बीर अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा।
*बरामदगी*
1- 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks