Republic TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार

Republic TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार

**रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को अलीबाग में दर्ज एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है. 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था, इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पुलिस ने घर में घुसकर किया गिरफ्तार पूरे घर की ली तलाशी

मुंबई: रायगढ़ पुलिस ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी के अलावा अन्य 2 लोगों को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया. इसी साल मई में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस केस की सीआईडी जांच के आदेश दिए गए थे. ये मामला 2018 का है. पुलिस ने अर्नब के घर पर तलाशी भी ली. अर्नब को अलीबाग के कोर्ट में पेश किया जा सकता है. पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के अलावा फिरोज शेख और नितेश सारदा को भी गिरफ्तार किया है.

अर्नब गोस्वामी, फिरोज शेख और नितेश सारदा द्वारा कथित रूप से बकाया राशि न देने पर 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या करने के मामले की सीआईडी द्वारा पुनः जांच करने के आदेश दिए गए थे. कथित तौर पर अन्वय नाइक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा. रिपब्लिक टीवी ने आरोपों को खारिज कर दिया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks