*एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, चार दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्र में हुई भतीजे की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी चाचा घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 143/20 धारा 302, 307, 323, 34 भादंवि* की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटना:-* दिनांक 24.04.2020 को वादी श्री चंद्रबहादुर पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम उमराव नगर थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय सूचना दी गयी कि दिनांक 24.04.2020 को ही जमीनी विवाद के चलते वादी के भाई चंद्रजीत, उसके पुत्र दिव्यास तथा चंद्रजीत की पत्नी बेबी ने वादी के पुत्र रजित तथा रंजीत को घेरकर उनके ऊपर फायरिंग कर दी जिससे वादी के पुत्र रजित की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई तथा रंजीत गम्भीर रूप से घायल है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं- 143/20 धारा 302, 307, 323, 34 भादंवि* बनाम चंद्रजीत, दिव्यास तथा बेबी पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 28.04.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त चंद्रजीत को मुखबिर की सूचना पर अवागढ़ रोड़, रेलवे फाटक के पास से समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए निशानदेही पर गांव उमराव नगर के बाहर बने मंदिर के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 12 बोर तथा एक पौनिया 315 बोर मय एक-एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- चंद्रजीत पुत्र चन्दन सिंह यादव निवासी ग्राम उमराव नगर थाना जलेसर एटा।
*बरामदगी:-*
1- एक तमंचा एक खोखा कारतूस 12 बोर
2- एक पौनिया एक खोखा कारतूस 315 बोर