स्कूली बसों के चालकों को एवं आम जनता को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी


एटा।यातायात माह दिनांक 03.11.2020 आज दिनांक 03-11-2020 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारीगण द्वारा स्कूली बसों के चालकों को एवं आम जनता को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी। शहर के व्यस्ततम चौराहों पर होर्डिगस् लगायीं गयी व 15 वैनर लगाये गये, 1100 पम्पलेट बांटी गयी एवं फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को जागरुक किया गया एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 78 ई-चालान पर 85500 रुपये जुर्माना किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks