केदारनाथ में हुई मौसम की पहली तेज बर्फबारी

*#Dehradoon….* *केदारनाथ में हुई मौसम की पहली तेज बर्फबारी* *धाम में जम गई दो इंच तक बर्फ* मंगलवार तड़के केदारनाथ धाम में तेज बर्फबारी हुई। जिससे धाम में दो इंच तक बर्फ जम गई है।  बर्फबारी होने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम पहुंचे भक्त ठंड के कारण अपने कमरों में ही दुबके रहे। कुछ भक्त बर्फबारी के बाद फोटो खिंचाते दिखे। बता दें कि अभी एक नवंबर को भी धाम में बर्फबारी हुई थी। केदारनाथ में बर्फबारी होने का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। मैदानी इलाकों में भी लोग अब गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। तृतीय केदार तुंगनाथ में भी आज मंगलवार को बर्फबारी हुई। यहां पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। *तस्वीरों में देखें…*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks