
एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है घटनाक्रमानुसार दिनाँक 02.11.2020 को जनपद में अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त ज्ञानसिंह पुत्र पूरन सिंह नि0 खकरई थाना मारहरा जनपद एटा को एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित खकरई से बादामपुर जाने वाले रास्ते पर नाले के पास से समय करीब 12:00 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु0अ0सँ0 227/2020 धारा 3/25 आर्म्स* एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1- ज्ञानसिंह पुत्र पूरन सिंह नि0 खकरई थाना मारहरा जनपद एटा।
बरामदगी–
एक तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
1- उ0नि0 श्री प्रभूदयाल
2- का0 1142 जगवीर