
एटा-
यातायात उल्लंघन पर पुलिस द्वारा शुरू हुआ चालान, काटने और जुर्माना भरने की कार्वाही का कार्य शुरू।
आज दिनांक 02-11-2020 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में शहर के व्यस्ततम चौराहों पर होर्डिंगस् लगाई गयी व एलईडी वैन के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरुकता हेतु स्लाइड चलाई गयी, साथ ही केवल आपरेटरों के माध्यम से भी यातायात नियमों से सम्बन्धित फिल्में चलवाकर जनमानस को जागरुक किया गया। 30 बैनर लगाये गये, 2500 पम्पलेट वाटी गयी एवं फेसबुक व्हाट्सऐप, ट्विटर, एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 91 ई-चालान पर 93500 रुपए जुर्माना किया गया।