सट्टे की खाईबाड़ी करते एक अभियुक्त रंगेहाथ गिरफ्तार, कुल 2220/- रुपये, एक पेन डायरी, एक मोमबत्ती अधजली बरामद

एटा पुलिस की छापामारी ~ थाना मारहरा पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते एक अभियुक्त रंगेहाथ गिरफ्तार, कुल 2220/- रुपये, एक पेन डायरी, एक मोमबत्ती अधजली बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा 01 सटोरिए को सट्टे की खाई बाड़ी करते समय रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 01.11.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर अम्बेडकर की मूर्ति के पीछे ग्राम सिरसाबदन में सट्टे की खाईबाड़ी करते समय रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है, मौके से 2220/- रुपए, 01अधजली मोमबत्ती व पेन डायरी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- सत्यवीर पुत्र शिवचरण निवासी सिरसाबदन मारहरा एटा।

बरामदगी
1- 2220/- रुपये
2- 01अधजली मोमबत्ती।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उप निरीक्षक अभिमन्यु शर्मा
2- आरक्षी बिजेंद्र सिंह
3- आरक्षी जगवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks