ई-लोक अदालत में 151 मामलों का हुआ निस्तारण,रिपोर्ट निशाकांत शर्मा

ई-लोक अदालत में 151 मामलों का हुआ निस्तारण

एटा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मृदुलेश कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वाधान में आज दिनांक 01.11.2020 दिन रविवार को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश मृदुलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वैवाहिक मामलों एवं मोटर यान दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं के निस्तारण हेतु ई लोक अदालत का सफल आयोजन जनपद न्यायालय किया गया। जिसमें 151 मामलों का निस्तारण किया गया। इस ई लोक अदालत में 315 नियत वादों में से 151 वादों का निस्तारण किया गया साथ ही 1,29,04,505 (एक करोड़ उन्नतीस लाख चार हजार पाँच सौ पाँच) का जुर्माना भी वसूल किया। अवसर पर प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय श्रीमती कमलेश कछल, अपर जनपद न्यायधीशगण खलीकुज्ज्मा, रमेश, सुश्री पारुल जैन, मनीष कुमार-१, कुमार गौरव, विनोद कुमार, कैलाश कुमार, रितेश सचदेवा, श्रीमती रीमा मल्होत्रा, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज(सी0डि0)जलेसर कृष्ण कुमार-सप्तम जिला एटा भी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks