
!!.बुंदेलखंड की दिग्गज नेत्री, भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी नगायच ने महिलाओं व किसानों से किया संवाद: बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा को जिताने जनता से की अपील। छतरपुर
बुंदेलखंड में महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और युवाओं का प्रतिनिधित्व कर जन सेवा में संघर्ष करने वाली पन्ना जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी नगायच का महिलाओं में जबरदस्त प्रभाव है l बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का झंडा थाम कर श्रीमती रूप कुमारी नगायच क्षेत्र में भाजपा को जिताने जबरदस्त मेहनत कर रही हैं, समर्थकों के साथ जनता जनार्दन को नमन कर भाजपा की जन हितैषी नीतियों से मतदाताओं को अवगत करा रही हैं l बुंदेलखंड में दुख सुख में शामिल होकर सामाजिक व धार्मिक कार्य करते आ रही हैं, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी नगायच अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से मिलकर भाजपा को जिताने की अपील कर रही हैं l बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के बक्सवाहा, घुवारा, भगवा, बड़ामलहरा और रामटोरिया पहुंचकर जनसंपर्क कर जनसमस्याओं को सुना और प्रशासन को अवगत कराया l श्रीमती रूप कुमारी नगायच विधानसभा क्षेत्र में घर घर पहुंच कर सीधे जनता से मिल रही है, बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती रूप कुमारी नगायच एवं समर्थकों द्वारा जन नेतृत्व से मध्य प्रदेश शासन की जनयोजनाओं से जनता को समझा रही हैं l बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र में जनता का विश्वास भाजपा की और बड़ा है l