
एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 30.10.2020 को सकरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर समय करीब 13.30 बजे पिलखुन तिराहे के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा बरामद किए गए हैं। जिसके संबंध में थाना सकरौली एटा पर *मु0अ0स0 - 163/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- जयपाल पुत्र भूरी सिंह यादव नि0 टिपरिया थाना सकरौली जिला एटा।
बरामदगीः-
1- एक तमन्चा, 02 कारतूस जिन्दा 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारी-
- थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह
- उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
- आरक्षी प्रदीप कुमार
- आरक्षी धीरेन्द्र कुमार
- आरक्षी रवि कुमार
- आरक्षी विवेक कुमार
- आरक्षी योगेन्द्र सिंह।