
पुलिस कार्यालय पर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, एसएसपी एटा ने दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ जैसा कि पूर्व विदित है कि 31 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष की भांति सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 31.10.2020 को इस पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय एटा पर राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाते हुये सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तथा राष्ट्रीय एकता दिवस (संकल्प दिवस) के उपलक्ष्य में सभी पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण कराई गयी। उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री राहुल कुमार, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री देव आनंद, क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान, प्रतिसार निरीक्षक एटा श्री लक्ष्मण सिंह तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।