कुशीनगर -तमकुहीराज /कोविड़ 19 को देखते हुए इस्लाम धर्म के पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर आयोजित होने वाला ईद मिलादुन्नबी का पर्व सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी सादगी एवं सौहार्द के साथ मनाया।
क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा ,सपही, करमैनी ,देवरिया वृत गगलवा,मठिया, चन्दौटा ,धार मठिया, अमरवा बुजुर्ग,जवार, खलवा पट्टी,रामकोला आदि गांवों के मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों पर रहकर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को पूरी सादगी एवं सौहार्द के साथ मनाया। इस दौरान लोगों ने हज़रत मोहम्मद साहब के द्वारा किए गए सभी अच्छे कामों को याद किया और अपने बच्चों को भी पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के बताए सच्चे रास्ते पर चलने की नसीहत दी। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने गरीब मजलूमों को भोजन कराकर इंसानियत का फर्ज निभाया और दुआओं का दौर चलता रहा।