डीएम, एसएसपी ने जिला फुटबाल लीग का किया शुभारंभ

एटा। शहर के राजकीय इण्टर काॅलेज मैंदान में आयोजित चार दिवसीय जिला फुटबाल लीग 2020 का डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। डीएम, एसएसपी ने इस दौरान प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाही किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी टीमों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक है।
एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि राजकीय इण्टर कालेज मैंदान में 30 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक चार दिवसीय जिला फुटबाल लीग का आयोजन किया जा रहा है। फुटबाल लीग में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान आगन्तुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, राजीव यादव बौबी, रजनीश यादव, रामनिवास यादव आदि मौजूद रहे।