दो पंचायत सचिवों से लाखों रुपये की रिकवरी के आदेश

#Kasganj…
वित्तीय अनियमितताओं में दो पंचायत सचिव निलंबित
◾दो पंचायत सचिवों से लाखों रुपये की रिकवरी के आदेश
डीपीआरओ शहनाज अंसारी के अनुसार पहला मामला पटियाली के ग्राम पंचायत रानी दामर का है। यहां पर तैनात सचिव कमल सिंह द्वारा ग्राम प्रधान यदुवीर सिंह के खाते में अनियमित रूप से धनराशि हस्तांतरित किए जाने तथा वित्तीय वर्ष में व्यय की गई धनराशि के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाने पर जिला विकास अधिकारी द्वारा निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है। दूसरा प्रकरण ग्राम पंचायत कनेसर नगला डलू का है, यहां के प्रधान देवेन्द्र सिंह जेल में होने के बाद भी ग्राम पंचायत से सचिव द्वारा धनराशि आहरित किए जाने के आरोप में जिला विकास अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks