
जलेसर एटा———— मिशन शक्ति के तहत एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा ने रामलीला मैदान जलेसर में कराया भब्य कार्यक्रम—————एसडीम जलेसर एसपी वर्मा ने महिला और बालिकाओं की सुरक्षाका का लिया संकल्प —————- मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं की सुरक्षा संरक्षण सप्ताह आयोजन के शुभ अवसर पर एसडीम जलेसर एसपी वर्मा ने रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन कराया ,कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से शुभारंभ होकर रात 9:00 बजे समापन हुआ ,जिसमें शहर की सम्मानित महिलाएं एवं बालिकाओं की अपार भीड़ देखने को मिली उक्त कार्यक्रम में नारी शक्ति ने सशक्तिकरण के संबंध में अपने- अपने विचार मंच के माध्यम से रखें जिसमें नीलम चक्रवर्ती अध्यापिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलेसर के द्वारा नारी शक्ति पर गीत “जिस दिन नारी शक्ति का झंडा घर-घर में लहरायेगा” ,प्रस्तुत किया प्रोफेसर शुभम त्यागी कवित्री पत्नी राकेश कुमार त्यागी तहसीलदार जलेसर ने नारी सशक्तिकरण पर अपनी प्रस्तुति दी, शिवानी राठी ने भी अपने विचार मंच के माध्यम से रखें बालिकाओं में छात्रा सानिया जीजीआईसी जलेसर आदि ने मंच के माध्यम से अपनी कविता प्रस्तुत की, जीजीआईसी जलेसर से प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता , शबनम , पद्मावती, , अंजलि, अध्यापिका, थाना अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पवन शर्मा ,लोकेंद्र कुमार ई ओ नगर पालिका परिषद जलेसर ललित कुमार राठी , सोनू सर्राफ ,विकास मित्तल चेयरमैन जलेसर, श्रीमती उषा सीडीपीओ जलेसर एबीएसए बंदना सैनी, प्रीति गौड………….. बालिकाओं/ महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए उक्त कार्यक्रम के आयोजन में तहसील स्टाफ में रविंद्र कुमार स्टेनो एसडीम जलेसर खूब सिंह अमीन , मनोज कुमार के साथ तहसील स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन विवेक प्रजापति ड्राइवर एसडीएम जलेसर ने किया