दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

एटा – थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनाँक 13/10/2020 को वादी श्री सत्यपाल सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सौरखी जिला कन्नौज द्वारा थाना जसरथपुर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री मीनू उम्र करीब 23 वर्ष को अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसके ससुरालीजन द्वारा उसकी आग लगाकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर *मु0अ0स0 193/2020 धारा 498A/304B IPC व ¾ DP ACT* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जसरथपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 28/10/2020 को जसरथपुर पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त भंवरपाल पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम बढ़ापुर थाना जसरथपुर जनपद एटा 2- राधा देवी पत्नी भंवरपाल निवासी उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 10.05 बजे ग्राम बढ़ापुर थाना क्षेत्र जसरथपुर एटा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-

  1. भंवरपाल पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम बढ़ापुर थाना जसरथपुर जनपद एटा ।
    2- राधा देवी पत्नी भंवरपाल सिंह निवासी उपरोक्त।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल:-

  1. SO जयपाल सिंह मलिक
  2. का0 संदीप कुमार
  3. का0 महेन्द्र सिंह
  4. महिला का0 सोनिया दीक्षित

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks