गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त सत्यवीर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस की कार्यवाही में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त सत्यवीर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस की कार्यवाही में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त सत्यवीर को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 27.10.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत *मुअसं- 116/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट* में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त सत्यवीर पुत्र आराम सिंह निवासी ग्राम ओरनी असदपुर थाना मारहरा एटा। को अवैध असलहा कारतूस सहित रामनगर काजीखेड़ा तिराहे के पास से समय करीब 20.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:- 
1- सत्यवीर पुत्र आराम सिंह निवासी ग्राम ओरनी असदपुर थाना मारहरा, एटा।

बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- 27/20 धारा 398, 401भादवि कोतवाली देहात एटा।
2- 30/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली देहात एटा।
3- 35/20 धारा 60/72 एक्साइज एक्ट कोतवाली देहात एटा।
4- 116/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली देहात एटा।
5- 224/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मारहरा एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks