-चचेरे भाई ने मासूम बहन से किया दुष्कर्म, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बलात्कार का आरोपी पीड़ित बच्ची का चचेरा भाई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर उसके चचेरे भाई ने सोमवार की देर रात बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी जितेंद्र जब बच्ची के साथ बलात्कार कर रहा था तभी बच्ची की मां मौके पर पहुंच गई और आरोपी को धर दबोचा।