किशोरी से अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में आरोपी मौलवी हाजी साकिब गिरफ्तार

किशोरी से अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में आरोपी मौलवी हाजी साकिब गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में एक मौलवी ने किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया. आरोपी मौलवी हाजी साकिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पहले भी साकिब मौलवी पर अप्राकृतिक दुष्कर्म के 2 मुकदमे दर्ज हैं. अप्राकृतिक दुष्कर्म का हाजी साकिब मौलवी भी पर यह तीसरा मुकदमा है. अयोध्या जनपद के ग्रामीण क्षेत्र रुदौली इलाके के परसौली गांव के रहने वाले एक मौलवी के ऊपर एक किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है. किशोर ने आरोप लगाया है कि मौलवी ने उसे मुशायरे में शामिल कराने की बात कहकर प्रयागराज से अयोध्या बुलाया और उसके बाद उसे नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया.

पुलिस ने किशोर की तहरीर पर आरोपी मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को दी गई सूचना में किशोर ने बताया है कि फेसबुक के जरिए रुदौली के परसोली गांव के रहने वाले मौलवी हाजी साहब से उसकी जान-पहचान हुई. उसके बाद फेसबुक पर ही शेरो-शायरी का दौर चला और फिर जान-पहचान बढ़ने पर मौलवी ने उसे मुशायरे में शामिल कराने का लालच दिया. रुदौली के अपने घर पर बुला लिया, जिसके बाद घर में ही नशीला इंजेक्शन देकर 2 दिन तक मौलवी हाजी साकिब उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता रहा.

किशोर ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली रुदौली में दे दी है, जहां पर उसका मुकदमा लिख लिया गया है. सीओ रुदौली धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मौलवी पहले भी मदरसे के छात्र के साथ इसी तरह के संगीन आरोप में जेल जा चुका है और उसका इसी तरह का इतिहास रहा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks