शातिर वाहन चोर, चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर, चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चोर एवं लुटेरों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 26.10.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा मिरहची चौराहा से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर व चोरी की एक मोटरसाइकिल अपाचे बरामद हुई है। इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर *मुअसं- 208/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व मुअसं- 209/2020 धारा 41/102 द०प्र०सं० व 411, 414 भादवि* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. सलमान पुत्र शकील निवासी मोहल्ला नूरमोहम्मद, जनपद कासगंज।

बरामदगी:-
1- एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस, 315 बोर।
2- एक TVS अपाचे मोटरसाइकिल (चोरी की हुई)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks