अचलपुर में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा आरोपी घटना में प्रयुक्त रायफल सहित गिरफ्तार

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, 2 दिन पूर्व ग्राम अचलपुर में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा आरोपी घटना में प्रयुक्त रायफल सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा ग्राम अचलपुर थाना बागवाला एटा मे दिनांक 25.10.2020 को हुए झगड़े मे नामित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 26.10.2020 थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं0- 267/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 324, 504, 506 भादवि में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त यशपाल पुत्र कामता प्रसाद निवासी अचलपुर थाना बागवाला एटा को घटना में प्रयुक्त एक रायफल 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस सहित ग्राम अचलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- यशपाल पुत्र कामता प्रसाद निवासी अचलपुर थाना बागवाला एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
2- का0 642 निखिल कुमार
3- का0 773 हरीश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks