
एटा ~ अवैध शराब बरामदगी के लिए चलाये गए अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 26.10.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बदरिया व नगला माची से 02 अभियुक्तों को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर मु0अ0स0 407/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम कप्तान पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला माथी थाना कोतवाली देहात एटा व मु0अ0स0 408/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम पवन पुत्र गुलजारी निवासी नगला माथी थाना कोतवाली देहात एटा पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- कप्तान पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला माथी थाना कोतवाली देहात एटा
2- पवन पुत्र गुलजारी निवासी नगला माथी थाना कोतवाली देहात एटा