हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम सराय अहमद खां में हुई हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । *घटना*- दिनांक- 24.10.2020 को वादी भूदेव सिंह पुत्र रामकौर निवासी सराय अहमद खां थाना मारहरा द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी के पुत्र ब्रजनंदन, भगवतीप्रसाद व बबलू अपने खेत के समर से पानी लगाकर आ रहे थे। तभी रास्ते में वादी के ही गांव के एदल, पुष्पेन्द्र एवं गौरव उनके साथ गालीगलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर तीनों ने जान से मारने की नीयत से वादी के पुत्रों पर फायरिंग की जिससे वादी के पुत्र घायल हो गए आवाज सुनकर जब गांव वाले इकट्ठा हुए तो ये लोग भाग गये। इस सूचना पर थाना मारहरा पर *मु0अ0सं0- 307/2020 धारा 307, 504 भादवि* में अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 26.10.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 307/2020 धारा 307, 504 भादवि में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को सलौनी जाने वाली रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पोनिया, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मिरहची पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- एदल सिंह पुत्र श्रीराम नि0- नगला सराय अहमद खां थाना मारहरा एटा।
2- गौरव पुत्र एदल सिंह निवासी उपरोक्त।

बरामदगी:-
1- एक पोनिया, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 12 बोर (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1-उ0नि0 मंजीत सिंह
2-का0 अनिल
3-का0 मनोज कुमार
4- है0का0 श्यामपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks