मथुरा और नोएडा पुलिस ने मार गिराया 2 लाख का इनामी बदमाश

मथुरा और नोएडा पुलिस ने मार गिराया 2 लाख का इनामी बदमाश

-हाईवे पर करता था लूट

  • बुलंदशहर में दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम

मथुरा। हाईवे पर लूट करने वाले एक्सल गैंग के शातिर अपराधियों के साथ मथुरा के थाना नौझील इलाके में बाजना कट आर्केडियन पब्लिक स्कूल के पास सर्विस रोड पर सोमवार सांय 6 बजे के करीब पुलिस- और एसटीएफ की नोयडा यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में दो लाख के इनामी अनिल उर्फ अमित बाबरिया को गोली लगी है जिसकी मृत्यु हो जाने की खबर है।
इस पर एक लाख मथुरा , 50 – 50 हजार रूपये का पलवल- अलीगढ पुलिस से इनाम घोषित है। मोके पर भारी तादाद में मथुरा, नोयडा के पुलिस अधिकारी मौजूद है। गोली लगने के बाद पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई है।
इनामी बदमाश अमित पुत्र रमेश सिंह नि आजाद नगर फर्रुखाबाद एक्सल गैंग का सरगना बताया जाता है जिसका उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के अलावा दिल्ली एनसीआर में हाईवे पर जघन्य वारदात करना आम बात थी । बताया जाता है बुलंदशहर हाईवे पर हुई दुष्कर्म की वारदात में भी इस गैंग का हाथ था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks