
एटा ~ थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान एक टॉप-10 अपराधी चोरी की एक मोटरसाइकिल UP 82 J 4566 व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चोर एवं लुटेरों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित एक टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाक्रमानुसार:-* दिनांक 25.10.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नगला हरजु मोड़ के पास से एक टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर व एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस UP 82 J 4566 बरामद हुए हैं। मोटरसाइकिल के कागज दिखाने को बोलने पर कागज दिखाने कासिर रहा और माफी मांगने लगा। इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मुअसं- 220/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व मुअसं- 219/20 धारा 41/102 द०प्र०सं० व 411 भादवि* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- ताहिर पुत्र मुन्ने अली निवासी फिरोजपुर सलौनी, मारहरा जनपद एटा।
बरामदगी:-
1- एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
2- एक HERO स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल UP 82 J 4566 (चोरी की हुई)
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 358/15- धारा 110 द0प्र0सं0
2- मु0अ0सं0- 265/12 धारा 451,380 भादवि
3- मु0अ0सं0- 606/10 धारा 25 एक्ट
4- मु0अ0सं0- 630/09 धारा 25 एक्ट
5- मु0अ0सं0-14/06 धारा 25 एक्ट
6- मु0अ0सं0-225/02 धारा 25 एक्ट