
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट क्षेत्र ग्राम नगला बंजारा बावली में दो पक्षों में देवी जागरण में बैठने को लेकर हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त घटना में प्रयुक्त लाईसेंसी पिस्टल , 02 मैगजीन व 07 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकीट पुलिस द्वारा ग्राम बावली में देवी जागरण में हुई घटना में मौके से तीन अभियुक्तों को एक लाईसेंसी पिस्टल, 02 मैगजीन व 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.10.2020 को रात्रि समय करीब 22:15 बजे ग्राम बावली में दो पक्षों में आपसी संघर्ष की की सूचना पर PRV 1969 पर तैनात उप निरीक्षक मान सिंह , आरक्षी राजकुमार व HG चालक सुकेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे तो पाया कि नगला बंजारा में देवी के जागरण में दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुए झगड़े में आपस में गाली गलौंच करते हुए जान से मारने की नीयत से एक दूसरे के ऊपर फायरिंग कर रहे थे। नरेंद्र सिंह के हाथ में एक लाईसेंसी पिस्टल आदि थी जिससे वह फायरिंग कर रहा था तीनों अभियुक्तों को गांव में ही घेर घोट कर गिरफ्तार किया गया है। एवं थाना सकीट पर *मुअसं- 178/2020 धारा 307, 323, 504, 506 भादंवि* व *मुअसं- 179/2020 धारा 30, 27 आर्म्स एक्ट बनाम नरेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी बावली थाना सकीट* * पंजीकृत कराया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- अमन पुत्र राकेश निवासी नगला बंजारा बावली थाना सकीट जनपद एटा।
2- नरेन्द्र पुत्र मोहनलाल निवासी उपरोक्त।
3- त्रिमल सिंह उर्फ राजू पुत्र हाकिम सिंह निवासी उपरोक्त।
बरामदगी
1- एक लाईसेंसी पिस्टल RP- 143670 मैक 2009 (7.65 mm), 02 मैगजीन, 07 जिंदा कारतूस।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक मानपाल सिंह
2- आरक्षी राजकुमार
3- HG चालक सुकेन्द्र सिंह।