यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगी तारीख

यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगी तारीख

यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के लिए अच्छी खबर है।डीएल संबंधी आवेदन करने पर जल्द तारीख मिलेगी।क्योंकि परिवहन विभाग ने डीएल आवेदकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए टाइल स्लाट की संख्या बढ़ा दी है।ऐसे में अब लर्निंग डीएल, स्थाई डीएल और डीएल नवीनीकरण के आवेदन पर जल्द बुलावे की तारीख मिलेगी।इससे डीएल बनवाना आवेदकों के लिए आसान हो जाएगा।अभी तक डीएल आवेदन करने पर तीन महीने तक कोई तारीख नहीं मिलती थी।अब आवेदन एक माह बाद ही बुलावा आ जाएगा।बता दें कि आवेदक डीएल संबंधी ऑनलाइन फार्म भरकर और फीस जमा करके टाइम स्लाट पाने के लिए भटकते रहते थे। एआरटीओ (आईटी) प्रभात पांडेय ने बताया कि दशहरे और दिवाली के दौरान आवेदकों की भीड़ बढ़ जाती हैं।इस वजह से लखनऊ समेत प्रदेश के महानगरों में डीएल संबंधी आवेदन पर आवेदकों को जल्द तारीख मिलेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks