पुलिस पर भीड़ का हमला
एक सिपाही को पीटकर राइफल छीनी

#Badaun…
पुलिस पर भीड़ का हमला
एक सिपाही को पीटकर राइफल छीनी
◾बदायूं जिले के अलापुर इलाके की घटना
◾बीती रात गोलीबारी की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी पुलिस
पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण चौहान ने बताया कि यह घटना जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे के वार्ड नौ में हुई। उन्‍होंने बताया कि पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अशोक भदौरिया और ओपी सिंह गोलीबारी की सूचना पर वार्ड संख्या नौ पहुंचे जहां फूल मियां नामक युवक नें दर्जन भर लोगों के साथ पुलिस पर पथराव किया और उनके साथ मारपीट की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनलोगों ने सिपाही की राइफल भी छीन ली। उन्होंने बताया कि घटना में सिपाही अशोक भदौरिया घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रवीण चौहान चार थानों के पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। सिपाही को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए जि़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि छीनी गई राइफल बरामद कर ली गई है और दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जबकि शेष वांछितों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks