यूरिया के टॉप-20 खरीददारों की हर माह होगी जांच सरकार ने जिलाधिकारियों को जारी किया आदेश

#Lucknow….

यूरिया के टॉप-20 खरीददारों की हर माह होगी जांच
योगी सरकार ने जिलाधिकारियों को जारी किया आदेश
अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अगस्त व सितंबर में यूरिया उर्वरक के टॉप 20 खरीददारों की सूची पोर्टल से लें।
इसके बाद 27 अक्तूबर तक जांच व सत्यापन कराते हुए सूचनाएं डैशबोर्ड पर अपलोड कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसी तरह अक्तूबर की लिस्ट पोर्टल से एक नवंबर को और आगामी प्रत्येक माह की लिस्ट पोर्टल से निकालकर माह की 10 तारीख तक जांच व सत्यापन कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाए। सूचना भारत सरकार के डैशबोर्ड पर अपलोड कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks