पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद

एटा ~ अवैध शराब बरामदगी के लिए चलाये गए अभियान के तहत थाना जैथरा की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 23.10.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम बहगो से 02 अभियुक्तों को 35 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर *मु0अ0स0 488/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम सुरेश पुत्र श्यामलाल निवासी बहगो थाना जैथरा एटा।* व

मु0अ0स0 491/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम जगदीश पुत्र रामभरोसे निवासी न0 खंगार थाना जैथरा एटा।
पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks