
*#Lucknow….* *यूपी: कोआपरेटिव बैंक में भर्ती घोटाले के आरोपियों पर दर्ज होगा मुकदमा, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश* भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा शासन में सहकारिता विभाग में भर्ती घोटाले के आरोपियों के भी विरुद्ध तेवर कड़े कर दिए हैं। उन्होंने कोआपरेटिव बैंक में हुई सहायक प्रबंधक (सामान्य) एवं सहायक प्रबंधक (कंप्यूटर) सहित अन्य पदों पर भर्तियों में घोटाले की एसआईटी रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। साथ ही सहकारी संस्थागत सेवा मंडल के तत्कालीन अध्यक्ष रामजतन यादव सहित कोऑपरेटिव बैंक के दो तत्कालीन प्रबंध निदेशकों, सेवा मंडल के तत्कालीन सचिवों सहित संबंधित कंप्यूटर एजेंसी तथा अन्य कई के खिलाफ धोखाधड़ी एवं साजिश सहित अन्य कठोर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है । मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी