ताजनगरी में धुंध ने दी दस्तक, एक डिग्री लुढ़का पारा

आगरा: ताजनगरी में धुंध ने दी दस्तक, एक डिग्री लुढ़का पारा, हवा में घुले खतरनाक धूल कण
ताजनगरी में शुक्रवार की सुबह धुंध ने दस्तक दी। ताजमहल के पास और शहर के बाहरी इलाकों धुंध ज्यादा गहराई रही। शाम को भी धुंधलका बना रहा। दिन में तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री कम है तो वहीं रात में यह एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक दो दिनों में दिन में तापमान स्थिर रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है और यह 16 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं सुबह हल्की धुंध बनी रहेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks