Coronavirus : उत्तर प्रदेश के 402 हॉट स्पॉट इलाकों में 36 लाख लोग चिह्नित

 

अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 402 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में रहने वाले 36.53 लाख लोगों को चिह्नित किया गया है। पुलिस को हॉट स्पॉट इलाकों में पूरी एहतियात बरतते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉक डाउन में पूरी सख्ती बरती जा रही है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस अवधि में पुलिस ने धारा 188 के तहत अब तक 30931 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 687 लोगों के खिलाफ 546 एफआईआर दर्ज करते हुए 242 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि प्रदेश में अब तक 25.14 लाख वाहनों की सघन चेकिंग में 31658 वाहन सीज किए गए हैं। चेकिंग अभियान के दौरान 12.11 करोड़ रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया गया है। अफवाहों या भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। भ्रामक सूचनाओं के अब तक 528 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है।

पुलिस को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश
वाराणसी में सात पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस विभाग की नींद उड़ गई है। सभी जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ ड्यूटी करने के निर्देशों के बावजूद विभाग में कोरोना वायरस के घुस आने से अफसरों को नए सिरे से ड्यूटी की योजना बनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश के आईजी कानून-व्यवस्था ज्योति नारायण ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान ड्यूटी के बारे में डीजीपी मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जवानों से मास्क लगाकर ड्यूटी करने और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखने की भी हिदायत की दी गई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks