‘मिशन शक्ति’ अभियान में लगे ‘महिला हेल्प डेस्क’ के पर, थानों पर आये फरियादियों को मिलेगी सहुलियत
जनपद के समस्त थानों पर महिला हेल्प-डेस्क का किया गया उद्घाटन, बालिकाओं व महिलाओं को बताईं गईं उनकी शक्तियां और अधिकार

एटा।अभियान के तहत विभिन्न थानाक्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन आज दिनांक 23.10.2020 को मिशन शक्ति अभियान के सातवें दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह व प्रभारी जिलधिकारी/एडीएम एटा श्री केशव कुमार द्वारा शिक्षिकाओं, छात्राओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा सम्भ्रांत महिलाओं एवं व्यक्तियों की मौजूदगी में शासन की मंशानुरूप चलाए जा रहे महाभियान मिशन शक्ति के तहत थाना अलीगंज में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन डॉक्टर शैलजा प्राचार्या जनता महाविद्यालय कैल्ठा अलीगंज द्वारा किया गया। साथ ही जनपद के सभी थानों पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री राहुल कुमार के नेतृत्व में समस्त क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई सम्मानित महिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शिक्षिकाओं, बालिकाओं, महिलाओं को लैंगिक समानता, हिंसा से रोकथाम और पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सहायता हेल्पलाइन 1090, काॅल112, 181, 1098 व 1078 के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी महिला ना तो हिंसा सहेगी ना किसी महिला के प्रति हो रहे हिंसा को सहने देगी, हिंसा का डटकर मुकाबला करेगी, किसी भी अनहोनी की आंशका की स्थिति में बताए गए नंबरों पर तत्काल बताएं, जिससे उसमें प्रभावी कार्यवाही की जा सके। एंटी रोमियो स्कवाड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एसएसपी एटा ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वाड टीम को अपने निर्धारित दायित्वों के दायरे में ही कार्य करना चाहिए। प्रभारी जिलाधिकारी/एडीएम एटा श्री केशव कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बालिकाओं/छात्राओं व शिक्षिकाओं को शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई जनयोजनाओं के बारे में बताते हुए कहा गया की आज जिस प्रकार का वातावरण प्रदेश में बन रहा है वह निश्चित ही महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन का विश्वास जगाता है, ऐसे समय में महिलाओं को आगे आकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित विभागों में बनाए जा रहे महिला हेल्प डेस्क पर जाएं, जहां उनका शत-प्रतिशत समाधान कराया जाएगा। साथ ही जनपद के सभी थानों में सर्किल के क्षेत्राधकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया।
जिसमें उनके द्वारा सभी उपस्थित बालिकाओं/छात्राओं व शिक्षिकाओं को महिला सशक्तिकरण व मिशन शक्ति तथा महिलाओं की सुरक्षा आदि के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों 1090 वूमेन पॉवर लाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेन्स सेवा व 18001805145 चिकित्सकीय हैल्पलाईन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि इन नंबरों को डायल कर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस हर समय उनके साथ है व हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर है। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी एटा एवं अपर जिलाधिकारी एटा द्वारा एंटी रोमियो स्क्वाड टीम, चयनित की गईं मेधावी छात्राओं और महिला शक्ति को सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों का भी सॉल उड़ाकर ओर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजीव पांडे, सीओ अलीगंज अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पंकज मिश्रा, कस्बा इंचार्ज संजय कुमार, स्थानीय संभ्रात व्यक्ति प्रदीप गुप्ता, जुनैद मियां, विधायक पुत्र सूरज राठौर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के थाना मिरहची में एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खां एवं अन्य सम्भ्रान्त महिला/पुरुष द्वारा, थाना कोतवाली नगर में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एसडीएम अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, थाना जैथऱा पर चैयरमैन श्री विजेन्द्र सिंह व महिला सशक्तिकरण ब्राण्ड एम्बेसडर ममता शर्मा व थानाध्यक्ष श्री विनय कुमार शर्मा व अन्य सम्भ्रान्त महिला/पुरुष द्वारा तथा जनपद के समस्त थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों एवं सम्मानित महिलाओं की उपस्थिति में उनके द्वारा महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के बारे में थाने पर आये महिला व पुरुषों को जागरुक कराया गया।