
बदायूं में जिलाधिकारी ने कब्रिस्तान की जमीन पर बनी दुकानों पर चलवाई जेसीबी, एसडीएम ने लगाई फटकार
बदायूं के सहसवान में जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील के पास कब्रिस्तान की भूमि पर बनी दुकानों पर जेसीबी चलवा दी। यहां अवैध तरीके से लगभग 15-16 दुकानें बनवा ली गई थीं जिसकी कई बार शिकायतें तहसील प्रशासन के पास पहुंची थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।
मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी इसकी शिकायत आई जिस पर डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने एसडीएम लालबहादुर सिंह को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए।
दुकानदारों को तीन घंटे का समय देते हुए दुकानें खाली करने को कहा गया। इसके बाद दुकानों पर जेसीबी चलवा दी गई। कार्रवाई अभी चल रही है। मौके पर काफी फोर्स तैनात है।