जुआरी जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार, कुल 10000/- रुपये, 52 पत्ते तास व 01 मोमबत्ती अधजली बरामद

एटा पुलिस की छापामारी ~ थाना मारहरा पुलिस द्वारा 02 जुआरी जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार, कुल 10000/- रुपये, 52 पत्ते तास व 01 मोमबत्ती अधजली बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा 02 जुआरियों को जुआ खेलते समय रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाक्रमानुसार:-* दिनांक 21.10.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर मोहल्ला बस्ती के पीछे बेर के बाग से 02 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है, मौके से 10000/- रुपए, 01अधजली मोमबत्ती, 52 पत्ते ताश के बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थाना मारहरा पर 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- शाहरुख पुत्र मदन निवासी गफूरगंज मारहरा एटा।
2- साजिद उर्फ गुड्डु पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला हैदरी चौक मारहरा ।

बरामदगी
1- 10000/- रुपये
2- 01अधजली मोमबत्ती, 52 पत्ते ताश।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उप निरीक्षक अभिमन्यु शर्मा
2- आरक्षी जगवीर सिंह
3- आरक्षी सत्यम
4- आरक्षी सचिन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks