भगवान श्री परशुराम द्वार का कमान्डो ने किया शिलान्यास , ब्राम्हण समाज में हर्षोल्लास

भगवान श्री परशुराम द्वार का कमान्डो ने किया शिलान्यास , ब्राम्हण समाज में हर्षोल्लास

( कासगंज) आज बुधवार को सहावर रोड पर बहुप्रतिक्षित भगवान श्री परशुराम द्वार का शिलान्यास विधि विधान द्वारा नगर पंचायत के चेयरमैन चांद मियां उर्फ कमांडो के कर कमलों से होते ही ब्राम्हण समाज में हर्षोल्लास का वातावरण उतपन्न हो गया ! उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मोहनपुर रोड पर क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप द्वार का शिलान्यास नगर पंचायत के चेयरमैन चांद मियां उर्फ कमांडो द्वारा किया जा चुका है तथा तीव्रता के साथ द्वार के निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है ! आज सहावर रोड पर भगवान परशुराम द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर ब्राम्हण समाज के प्रमुख गणमान्य लोगो को मिष्ठान खिलाकर नगर पंचायत चेयरमैन कमांडो द्वारा उनका आशीर्वाद प्राप्त कर नगर के चहुंमुखी विकास को तेजी से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया ! भगवान श्री परशुराम द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हरीकिशोर मास्टर, वीरेन्द्र भारद्वाज, हर्थरा के परशुराम, विधाराम गुरू जी, शिवकुमार शकंर गेस्ट हाउस, रामखिलाडी उपाध्याय, गौरव क्रष्ण पान्डेय, डाक्टर दीक्षित, अब्दुल कलाम, आकाश शाक्य सहित कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks