टूंडला उपचुनावः उपमुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष

*#Firozabad….* *टूंडला उपचुनावः उपमुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष, बोले- विदेशी फंडिंग से कराए जा रहे हाथरस जैसे कांड* दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि इन पार्टियों की कारगुजारियों से जनता भली भांति परिचित है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यों से विपक्षी परेशान है। विपक्षियों द्वारा विदेशी फंडिंग से हाथरस जैसे कांड कराए जा रहे हैं। टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर बुधवार को रॉयल गार्डन में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बैठक की। उन्होंने सांसद, विधायक समेत प्रवासी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कीं। संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि वंशवाद व जातिवाद की राजनीति से देश बाहर निकल चुका हैं। अब विचार व कार्यों के आधार पर ही जनता राजनीतिक सफलता निर्धारित करती है। उपमुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री ने चुनाव संचालन समिति की बैठक ली, जिसमें सांसद, विधायक के अलावा प्रदेश स्तरीय नेताओं को चुनाव प्रचार में लगाए जाने की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह संचालन दीपक चौधरी ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks