
*#Aligarh….* *हाथरस कांड: दोबारा जेल पहुंची सीबीआई की टीम* *पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों से भी हो सकती है पूछताछ* हाथरस कांड में सीबीआई की टीम लगातार छानबीन में जुटी हुई है। बुधवार को सीबीआई एक बार फिर चारों आरोपियों से पूछताछ करने के लिए अलीगढ़ जिला कारागार पहुंची। माना जा रहा है कि आज सीबीआई की टीम आरोपियों के अलावा कुछ पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। जेल में डीएसपी सीमा पाहुजा की अगुवाई में पहुंची छह सदस्यीय टीम ने सात घंटे तक एकांत में एक-एक कर चारों आरोपियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए थे। चारों से सीबीआई की टीम के एक-एक सदस्य ने अलग-अलग पूछताछ किया व बयान दर्ज किया।