राज्यसभा प्रत्याशी हलफनामा: 14 करोड़ के मालिक हैं कलम से लेकर कार्बाइन चलाने वाले सपा नेता रामगोपाल यादव

*#Lucknow….* *राज्यसभा प्रत्याशी हलफनामा: 14 करोड़ के मालिक हैं कलम से लेकर कार्बाइन चलाने वाले सपा नेता रामगोपाल यादव* समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया। रामगोपाल यादव 14 करोड़ 19 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। जिसमें से चल संपत्ति 2 करोड़ 9 लाख 42 हजार 611 रुपये व अचल संपत्ति 12 करोड़ 10 लाख रुपये है। इसके अलावा वह हथियारों के भी शौकीन हैं। उनके पास कार्बाईन, रायफल और एक रिवॉल्वर है। ये जानकारी उन्होंने नामांकन के साथ दाखिल किए गए हलफनामे में दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks