विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में बैठक का आयोजन

एटा,21अक्टूवर। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय शांति नगर पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की। बैठक में धर्मांतरण को रोकने के लिए विचार विमर्श किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है यह खुलासा संसदीय समिति ने किया।इससे यह बात विल्कुल स्पष्ट है कि जहां पर हिन्दुओं की संख्या कम है वहाँ पर जवरन धर्मांतरण तथा कुछ जगहों पर लालच देकर हिन्दू लडकियों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है।
श्री चौहान ने कहाँ कि इसके लिए हमारा समाज भी दोषी है क्योंकि हम अपने बच्चों को अपनी संस्कृति व संस्कार नही दे पा रहे है जिसके कारण इस क्षेत्र मे कार्य कर रही मिशनरियां अपने मकसद मे पूरी तरह से सफल हो रही है।जिसका का दुष्प्रभाव हिन्दू समाज पर पड रहा है इसके लिए पूरे हिन्दू समाज को जागरूक होना पडेगा।
श्री चौहान ने विश्व हिन्दू परिषद व बजंरग दल के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो से कहाँ कि धर्मांतरण को लेकर सभी लोग सजग रहे तथा इस कार्य को किसी भी हाल मे न होने दिया जाये।इस पर कडी से कडी नजर रखी जाये तथा इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान मे आये तो तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना दी जाये ताकि प्रशासन आपकी मदद कर सके।
बैठक मे,प्रभात कुलश्रेष्ठ,दीपक कुशवाहा,अनुज दीक्षित, दीपक भारद्वाज, हरीशप्रताप सिंह चौहान, रंजीत परमार,राजवीर सिंह, नितेश जोशी, आशीष कुमार, जोगेंद्र कुशवाहा, अमर तोमर आदि उपस्थिति थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks