मंत्री उषा ठाकुर अपने विवादित बयान से माफी मांगे अन्यथा अल्पसंख्यक विकास कमेटी उग्र आंदोलन करेगी —— जिला अध्यक्ष जनाब हाफिज मोहम्मद अली साहब अल्पसंख्यक विकास कमेटी जिला रीवा म. प्र.

*सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए मंत्री उषा ठाकुर ने दिया विवादित बयान जो ओछी मानसिकता का परिचायक है– जनाब हाफिज मोहम्मद अली साहब *
भाजपा सरकार की मंत्री उषा ठाकुर ने सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए दिया विवादित बयान कहा देश मे मदरसों को बन्द करना चाहिए,मंत्री उषा ठाकुर का कहना है मदरसों की शिक्षा से आंतकवादी निकलते है, उक्त बयान उषा ठाकुर के ओछी मानसिकता का परिचायक है
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्या उषा ठाकुर के विवादित बयान पर उनका पुतला नही जलाएगा।
अल्पसंख्यक विकास कमेटी के जिला अध्यक्ष जनाब हाफिज मोहम्मद अली साहब वरिष्ठ समाजसेवी ने मंत्री उषा ठाकुर के बयान पर आपत्ति किया और कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मदरसों से बड़े बड़े ज्ञानी व लाखों स्वतंत्रता सेनानी के साथ देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 ए पी जे अब्दुल कलाम जैसे वैज्ञानिक निकले जिसने अपने देश को कई आधुनिक मिसाइल दी, जिससे कि आज भारत सैन्य शक्ति में भी वर्ल्ड में जाना जाता है और मंत्री उषा ठाकुर ने मदरसों से आंतकवादी निकलते है बयान देकर हजारो महान देश प्रेमियों का अपमान किया है इसलिए उषा ठाकुर अपना बयान वापस ले और माफी मांगे।
अन्यथा अल्पसंख्यक विकास कमेटी उग्र आंदोलन करेगी।